राजस्थान के पूर्व सीएम तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने हरियाणा विधान सभा को लेकर बड़ा दावा किया है। अशोक गहलोत का कहना है की हरियाणा में कांग्रेस एक तरफ़ा जीत पाएगी। बता दें की कांग्रेस ने अशोक गहलोत को हरियाणा विधान सभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। अतः इस चुनाव में वे लगातार सक्रीय बने हुए हैं।

अशोक गहलोत की बात की जाये तो उन पर अब तक कई बार यह आरोप भी लगते आये हैं की उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए राजस्थान में नए जिलों का गठन किया है। हालांकि अशोक गहलोत का कहना है की नए जिलों का गठन परिक्षण के बाद ही किया गया था। या एक प्रयोग था। आप हरियाणा में ही देखें तो यहां हर 40 किमी में एक नया जिला बना हुआ है।

https://x.com/ANI/status/1838113423865049322?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1838113423865049322%7Ctwgr%5E747de835c0c13ad0d5f088d8da52f5552f6a6f8a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Frajasthan%2Fashok-gehlot-on-congress-victory-in-haryana-assembly-election-2024-rajasthan-district-formation-2789492

परिक्षण कर बनाये थे नए जिले

अशोक गहलोत ने आगे कहा की यह आपकी खुद की सोच है की आप किस प्रकार से मैनेज करना चाहते हैं। जिला छोटा है या बड़ा इससे क्या फर्क पड़ रहा है। इसका अध्ययन चाहिए। ये एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। यदि प्रयोग सफल रहता है तो इसे कायम रखिये, आगे बढ़ाइए।

अभी है और जिलों की गुंजाईश

अशोक गहलोत ने आगे कहा की इतने बड़े प्रदेश के अंदर जहां रेगिस्तान भी हैं। दूर दूर गांव बने हुए हैं, जितने ज्यादा जिले बनाएंगे उतना फायदा होगा। मैं मानता हूं की राजस्थान में और जिले बनाने की गुंजाइश है। इससे लोगों को ज्यादा दूर जाने में, जिला मुख्यालय जाने में तकलीफ नहीं होगी। जितने ज्यादा जिले बनाएंगे, प्रशासनिक रूप से उतना ही फायदा होगा। अब सरकार की सोच क्या है, वो तो वो ही जानें।