खबर राजस्थान कांग्रेस कमेटी से है। असल में राजस्थान की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई दिनों से नेताओं के फेरबदल की बात चल रही थी। लेकिन फिलहाल इस प्रक्रिया पर अभी ब्रेक लग चुका है। अब प्रदेश कार्यकरिणी में अब नेताओं का बदलाव कब किया जाएगा। इस बारे में अभी कोई खबर नहीं है हालांकि जानकार लोगों का कहना है की अब विधानसभा उपचुनाव के बाद ही प्रदेश कार्यकरिणी में बदलाव किया जाएगा। बताया जा रहा है की प्रदेश कार्यकरिणी ने 50 से ज्यादा निष्क्रिय नेताओं की सूची को कांग्रेस आलाकमान को भेजा जा चुका है। माना जा रहा है की इस सूची में सचिव के नाम सबसे ज्यादा हैं।

ये पदाधिकारियों किये जाएंगे बाहर

आपको बता दें की राजस्थान विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों के दौरान उम्मीदवार तथा कई नेताओं की सिफारिश पर कई नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इन नेताओं को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने शामिल किया था। लेकिन अब चुनाव के बाद में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इनमें से काफी लोगों को निष्क्रिय बताते हुए हटाने की बात कही थी। बताया जा रहा है की 50 से अधिक निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची प्रदेश प्रभारी रंधावा को भेजी जा चुकी है।

कब तक होगा फेरबदल

आपको बता दें की 50 से ज्यादा निष्क्रिय नेताओं की सूची पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा चुका है। कहा जा रहा है की प्रदेश में होने वाले उप चुनाव को देखते हुए अभी कांग्रेस फेरबदल के मूड में नहीं है। अतः उप चुनावों से पहले पार्टी नेताओं के फेरबदल के मामले में अभी कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। पार्टी के जानकार लोगों का कहना है की प्रदेश कमेटी में परिवर्तन अब विधानसभा उपचुनाव के बाद ही किया जाएगा। बताया जा रहा है की इस परिवर्तन में कई बड़े नेताओं को प्रदेश कमेटी से बाहर किया जाएगा।

कई कमेटियों को किया था भंग

जानकारी दे दें की हालही में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अपने इंटरनल फीडबैक के आधार पर कुछ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों व मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया था। माना जा रहा है की डोटासरा ने ब्लॉक, मंडल, जिला अध्यक्षों व प्रभारी से मिले फीडबैक के आधार पर कमेटियों को भंग किया था। अब बताया जा रहा है की कांग्रेस की प्रदेश कमेटी से 50 से ज्यादा नेताओं को हटाया जाएगा। ऐसा करने के पीछे इन नेताओं की निष्क्रियता बताई जा रही है।