हमारे देश में गरीब लोगों को चिकित्सा की मुफ्त सुविधा दी जाती है। इस सुविधा के लिए सरकार ने 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है हालांकि इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। आपको बता दें की पहले आयुष्मान कार्ड को बनवाना थोड़ा कठिन था हालांकि अब इसकी प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं की आप किस प्रकार से घर बैठे अपने आयुष्मान कार्ड को बना सकते हैं।

इस प्रकार से बना लें खुद का आयुष्मान कार्ड

इसके लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान एप पर जाकर लॉगिन करना होता है। लॉगिन के ऑप्शन पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को दर्ज करना होता है तथा कैप्चा भरना होता है। इसके बाद में आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है। यहां आपको अपनी स्टेट, जिला आदि को चुनना होता है। इसके बाद में आपको अपना राशन कार्ड नंबर डालकर सर्च करना होता है। जैसे ही आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको कुछ ही सेकेंड में राशन कार्ड पर दर्ज सभी लोगों के नाम दिखाई दे जाएंगे।

अब आपको आईडेंटिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद में आपके सामने आधार ओटीपी, फिंगर प्रिंट तथा फेस के ऑप्शन आ जाएंगे। अब आपको इनमें से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करना होता है तथा मांगी गई जानकारी को पूरी तरह से भर देना होता है। अब जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लाभ

आपको बता दें की इस योजना के तहत अस्पताल में एडमिट होते समय सिर्फ आयुष्मान कार्ड को दिखाना होता है। इसके बाद में मरीज को चिकित्सा के लिए किसी प्रकार के पेपर या कैश की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसका मतलब है की मरीज का उपचार पूरी तरह से कैशलेस तथा पेपरलेस होता है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने के पहले के तीन दिन तक तथा 15 दिन के बाद के सभी खर्च भी शामिल होते हैं। इसमें ट्रांसपोर्ट में आने वाले खर्च को भी कवर किया जाता है। आप देशभर में लिस्टेड किसी भी अस्पताल में इस कार्ड की सहायता से अपना इलाज करा सकते हैं।