यदि आपको भी बहुत सारी शॉपिंग करनी है। वह भी कम पैसों में और समझ में नहीं आ रहा है। कोई ऐसी जगह जहां हर चीज कम दामों में मिल जाए। तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे ही फेमस मार्केट के नाम बताएंगे। जहां पर आप ढेर सारी शॉपिंग वह भी कम से कम पैसों से करके ला सकते हैं। इन मार्केटो की खासियत यही होती है। यहां पर आपको हर तरह का हर चीज मिल जाएगा।

वह भी बहुत कम दामों में, आप चाहे तो वहां जमकर बारगेनिंग भी आसानी से कर सकते हैं। इससे आपके सामानों के दाम और कम हो जाएंगे। दिल्ली में ऐसे कुछ मार्केट है जहां पर बारगेनिंग काफी मशहूर है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ जगह के नाम बता रहे हैं। जहां पर आप कम दामों में खूब सारी शॉपिंग बेफिक्र होकर कर सकते हैं। इन मार्केटों में ब्रांडेड कॉपी भी आसानी से मिल जाते हैं।

सरोजनी नगर
यदि आप सरोजनी नगर मार्केट जाएंगे। तो यहां पर आपको हर तरीके का ब्रांडेड कपड़ा आसानी से कम दाम में मिल जाएगा। यहां आप बारगेनिंग भी जमकर कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको ज्वैलरी ,कपड़े, जूते ,घर के डेकोरेशन का समान आदि बहुत चीजें बहुत कम दाम में मिल जाएंगी।

राजौरी गार्डन

रजौरी गार्डन खास करके एथेनिक कपड़ों के लिए काफी मशहूर है। यहां पर आप हर तरीके के कपड़े को कम दामों में खरीद सकते हैं। यही नहीं यहां पर पटरी मार्केट भी लगता है। जहां जूते ब्रांडेड कपड़े आसानी से बारगेनिंग करके खरीद सकते हैं। इसके साथ यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत मशहूर है।

कमल नगर मार्केट

कमल नगर मार्केट में ज्यादातर हर तरीके कपड़े आसानी से उपलब्ध होते हैं। यहां पर बहुत सारे स्टाल भी लगे होते हैं। ज्यादातर यहां कॉलेज स्कूल के युवा शॉपिंग करने आते हैं। यहां पर आपको सभी ब्रांडेड कपड़ों का कलेक्शन आसानी से कम दामों में मिल जाएगा। इसके साथ ही यहां पर हर तेरह का ट्रेंडिंग ड्रेस भी उपलब्ध रहते हैं।