आपको पता होगा ही आज के समय में दुनिया के बहुत से देश जनसंख्या की समस्या से जूझ रहें हैं। इन देशों में भारत का नाम भी शुमार है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी हमारी इस दुनिया में एक ऐसा देश भी है जिसको जनसंख्या कम होने के बाद भी कई समस्याओं का सामना करना पद रहा है। अब वहां की आबादी बूढी हो चली तहा काम के लिए पर्याप्त लोग नहीं रह गए हैं। अतः इस देश ने एक नई पहल को शुरू किया है। जिसके तहत इस देश ने ब्रीडिंग वीज़ा की शुरुआत की है ताकी दुनियाभर से लोग इनके यहां आएं तथा बच्चे पैदा कर सकें।

जापान ने की नई शुरुआत

अभी तक जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनमें बताया जा रहा है की यह खबर जापान से आ रही है। बताया जा रहा है की जापान ने अपने बीजा नियमों में बदलाव किया है। जापान ने ऐसा इसलिए किया है ताकी बाहर के अन्य देशों से लोग उनके यहां आएं तथा बच्चे पेड आकर सकें।

ख़बरों में बताया जा रहा है जापान ने इसको ब्रीडिंग वीज़ा (Breeding Visa) नाम दिया है हालांकि जापान की न्यूज़ एजेंसी क्योजो न्यूज के अनुसार बच्चे पैदा करने वाले बीजा की बात सही नहीं है। हालांकि यह बात सही है की जापान ने अपने बीजा नियमों में कुछ बदलाव किये हैं ताकी जापान में कामगारों की संख्या को बढ़ाया जाए ताकी युवा वर्ग के लोग उनकी अर्थव्यवस्था को रफ़्तार दे सकें। आपको बता दें की वर्तमान समय में जापान में 29.1प्रतिशत लोग बूढ़े लोग हैं अतः जापान में युवा लोगों की काफी कमी है।

https://x.com/AtaraByte/status/1801554798522646976?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1801554798522646976%7Ctwgr%5E1106be21048eccc62da66f4701edfbfef21791ff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fworld-news%2Fjapan-issue-breeding-visa-to-young-men-to-have-children-18968869

क्या बदलाव हुए हैं वीजा में

क्योजो न्यूज के अनुसार जापान के वीसा में 5 साल तक के प्रवास को बढ़ाया गया है ताकी लोग अधिक समय यहीं गुजार कर काम कर सकें। आपको बता दें की जापान की जनसंख्या लगातार कम होती चली जा रही है। इसका कारण यहां के जनसंख्या के नियम हैं। वर्तमान में जापान में जन्म दर काफी कम हो गई है तथा बृद्ध दर अधिक बढ़ चुकी है। 2024 में जापान की जनसंख्या 12.6 करोड़ तक आ चुकी है और या आकड़ा लगातार कम होता चला जा रहा है। यही कारण है की जापान ने अपनी वीसा नीति में बदलाव किया है।