सुहाना खान आये दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि यह बात अपनी जगह बिलकुल सही है कि वे बेहद खूबसूरत हैं। सुहाना खान की खूबसूरती में उनकी फिटनेस का बड़ा हाथ माना जाता है। सुहाना अपनी फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं इसी कारण वे हमेशा फिट नजर आती हैं। आपको बता दें कि सुहाना जैसी फिटनेस पाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी तथा खानपान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है।

सुहाना का वर्कआउट

आपको बता दें कि सुहाना को स्पोर्ट्स बेहद पसंद हैं। उनके फिटनेस रूटीन में स्विमिंग भी है। सुहाना हफ्ते में तीन दिन योग भी करती हैं। इससे उन्हें शारीरिक तथा मानसिक तौर पर काफी ज्यादा आराम मिलता है तथा वे फिट रहती हैं। इसके अलावा सुहाना जिम भी जाती हैं तथा लाइट वेट एक्ससरसाइज करती हैं।

सुहाना का डाइट प्लॉन

सुहाना की उम्र के लोगों को सही प्रकार की पौष्टिक चीजों का सेवन करना आवश्यक होता है। दूध, अंडे, ब्रेड टोस्ट सुहाना नाश्ते में लेती हैं। लांच में वे जूस के साथ सैंडविच लेती हैं। डिनर में वे घर का बना हल्का खाना लेना ही पसंद करती हैं। जिसमें दाल, सब्जी, चिकेन तथा फिश वे लेती हैं।