आपको पता होगा की भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है लेकिन यदि आपसे पूछा जाए की इजरायल का राष्ट्रीय पक्षी क्या है तो आप क्या बता पाएंगे? जानकारी दे दें की दुनिया के प्रत्येक देश की अपनी अलग पहचान है और सभी देशों के राष्ट्रीय प्रतीक अलग अलग है। आज हम आपको इजरायल के राष्ट्रीय पक्षी के बारे में जानकारी दे रहें हैं।

बता दें की इजरायल का राष्ट्रीय पक्षी हुदहुद है। इसको हूपो भी कहा जाता है। हालांकि आपको हुदहुद का नाम सुनकर हंसी आ सकती है लेकिन आपको बताया दें की अफ्रिका तथा यूरोप के अधिकतर हिस्सों में यह पाया जाता है। हुदहुद पक्षी की उम्र के बारे में बात करें तो बता दें की यह पक्षी लगभग 10 साल तक जीवित रह सकता है।

नहीं किया जाता भोजन में यूज

पुराने नियम के अनुसार यहूदियों के लिए यह अशुद्ध माना जाता है। अतः इसका भोजन करना भी अशुद्ध माना जाता है। हुदहुद शब्द असल में अरबी भाषा का शब्द है और यह पक्षी करीब लगभग 10 अंडे देती है। इस पक्षी को इसकी लंबी चोंच, इसके रंगो तथा सिर पर पंखो के मुकुट के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है।

इस प्रकार से बना इजरायल का राष्ट्रीय पक्षी

आपको बता दें की साल 2008 में 1 लाख 50 हजार लोगों के बीच किये गए सर्वेक्षण के बाद राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ ने इजरायल की 60वीं वर्षगांठ पर हुदहुद को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था। माना जाता है की यह पक्षी यहूदियों और मुस्लिम लोगों के पैग़म्बर हज़रत सुलेमान के दूत के तौर पर कार्य करता है। पैग़म्बर हज़रत सुलेमान का जिक्र कुरआन में भी आया है। माना जाता है की वे एक ऐसे बादशाह थे जिनका हुक्म पानी, हवा, पशु-पक्षी सभी मानते थे।

जासूस चिड़िया

आपको बता दें की हुदहुद को हजरत सुलेमान की जासूस चिड़िया के तौर पर भी जाना जाता है। कहा जाता है की हजरत सुलेमान को यमन की रानी की खबर भी हुदहुद ने ही लाकर दी थी। माना जाता है की हुदहुद के सिर पर पहले सोने का ताज हुआ करता था जो की हजरत सुलेमान से की गई डिमांड के आधार पर हुदहुद की प्रजाति को मिला था। लेकिन बाद में शिकारी लोग सोने के लालच के कारण इनका बड़ी संख्या में शिकार करने लगे तो उसके बाद हजरत सुलेमान ने सोने के ताज के स्थान पर हुदहुद को कलगी लगा दी थी। जिसके कारण इसकी प्रजाति नष्ट होने से बच गई तथा हुदहुद की सुंदरता भी नष्ट होने से बच गई।