नई दिल्ली। 80 के दशक में घर घर पर देखा जाने वाला रामायण आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस धारावाहिक के हर कलाकार का किरदार इतना सराहनीय रहा है कि रामायण से जुड़े सभी पात्रों में उनकी ही झलक दिखाई देती है। राम से लेकर रावण तक में लोग उन्हीं पात्रों के झलक पाते है। इन्हीं किरदारो में एक थे राम सीता जिसे  Arun Govil-Dipika Chikhliaने बाखूबी निभाया था, कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे। इस जोड़ी ने  रामानंद सागार के ‘रामायण’ में काम करने के बाद फिर दोबारा एक साथ काम नही किया।

लेकिन अब कभी लंबे समय के इंतजार के बाद यह जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है। 36 साल का वनवास करने के बाद दर्शक एक बार फिर से इस जोड़ी को साथ स्क्रीन शेयर करते देख सकेंगे।

इन दिनों अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। और समय समय पर अपनी तस्वीरे पोसटकरके अपने फैंस से जुड़े रहते है। अब उनके हर चहेते फैंस की ये चाहत भी खत्म होने वाली है क्योंकि ये दोनों जल्द ही एक साथ एक प्रोजेक्ट में साथ काम करते नजर आने वाले हैं।

36 साल बाद दिखेगी राम-सीता की जोड़ी

1987 में आई रामानंद सागर की रामायण के बाद से ही लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को एक साथ पर्दे पर देखना चाहते थे।  अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ सेट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों का लुक बिल्कुल अलग दिख रहा है। एक्ट्रेस जहां साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए बेहद ही सिंपल ग्रहणी के रूप में नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर वो अरुण गोविल संग बैठकर अपना सीन डिस्कस करते दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के चेहरों पर आई खुशी

हालांकि, दीपिका चिखलिया ने अपने इस वीडियो में इस बात को खुलासा नहीं किया है कि वह अरुण गोविल के साथ वो किस फिल्म, या शो के लिए काम कर रही हैं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।