नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो और इमेज देखने को मिलते हैं। कुछ तस्वीरें औप वीडियो ऐसी होते हैं जिन्हें देखकर लोग भयभीत हो जातै है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है जिसमें एक भेड़िया महिला पर अटैक करते नजर आ रहा है। इस नजारे को जिसने भी देखा उसके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई।

दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखा जा सकता है, वीडियो में एक लड़की के पूरे सर को एक खतरनाक भेड़िया बड़ी आसानी से निगल जाता है। 2 सेकंड का यह वीडियो जिसने भी देखा उसने दांतों तले उंगली दबा ली। यह वीडियो दुनिया भर में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं और शेयर भी से जबरदस्त कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के विषय में आपको बता दें दरअसल इस लड़की और भेड़िए के बीच की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। खिलवाड़ में भेड़िए ने लड़की के पूरे सर को अपने मुंह में ले लिया, लेकिन इस लड़की के लिए किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। भेड़िया ने खेल खेलते हुए लड़की के सर को अपने मुंह में लिया है।

आपको बता दें इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। और शेयर करने के बाद से अब तक ये वीडियो 12.9 मिलियन बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो पर लोगों ने जबरदस्त कमेंट भी किया है। एक यूज़र ने कमेंट में लिखा है- ‘बहुत ही खतरनाक वीडियो है।’ एक दूसरे यूज़र ने लिखा है कि- ‘इतना खतरनाक वीडियो तो मैंने नहीं देखा है।’