मात्र ₹9.69 लाख रूपए में घर ले आएं 468 किमी. रेंज वाली कार

इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में जबरदस्त शुरुआत करते हुए टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट (Tata Punch EV Facelift) ने लॉन्च के साथ ही मार्केट में धूम मचा दी है। फरवरी 2026 में लॉन्च हुई इस अपडेटेड EV की डिलीवरी अब पूरे देश में शुरू हो चुकी है, लेकिन बढ़ती डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ वैरिएंट पर 7 से 10 हफ्तों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। खासकर एंट्री-लेवल वैरिएंट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो पंच ईवी (Punch EV) फेसलिफ्ट ₹9.69 लाख से ₹12.59 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच आती है, जबकि Baas प्लान के साथ इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹6.49 लाख तक जाती है। इसे स्मार्ट (Smart), स्मार्ट+ (Smart+), एडवेंचर (Adventure), एम्पावर्ड (Empowered) और एम्पावर्ड + (Empowered+) जैसे 5 वैरिएंट्स में पेश किया गया है।

फीचर्स की डिटेल्स
फीचर्स के मामले में भी यह SUV काफी अपग्रेड होकर आई है। अब इसमें वॉइस-एक्टिवेटेड सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

डिजाइन कैसी है?

डिजाइन की बात करें तो इसमें नया फ्रंट लुक, अपडेटेड LED लाइट्स और 195 mm का अच्छा-खासा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो इसे सिटी और खराब सड़कों दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है।

बैटरी पैक रेंज

बैटरी और रेंज के मामले में पंच ईवी (Punch EV) दो ऑप्शन 30 kWh और 40 kWh में आती है। छोटी बैटरी के साथ ये ईवी 375 किमी. तक और बड़ी बैटरी के साथ 468 किमी. तक की रेंज मिलती है। साथ ही 65kW DC फास्ट चार्जिंग से ये सिर्फ 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट (Tata Punch EV Facelift) ने अपनी कीमत, फीचर्स और रेंज के दम पर शानदार शुरुआत की है। बढ़ता वेटिंग पीरियड साफ संकेत देता है कि यह EV भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है और आने वाले समय में सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Leave a Comment