Home » 33 हजार कम में OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन
News

33 हजार कम में OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन

33 हजार कम में OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन खरीदने का मौका है। अच्छे फीचर्स आपको हर बड़े फ़ोन जैसा मजा देंगे। स्मार्टफोन कंपनी OnePlus के फ्लैगशिप डिवाइसेज में यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस और कैमरा का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। अगर आप ज्यादा कीमत के चलते लेटेस्ट फ्लैगशिप नहीं खरीद पा रहे, तो पिछले प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल्स भी दमदार फीचर्स का फायदा दे सकते हैं। ग्राहकों को अब OnePlus 11 5G सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है, जो लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 25 हजार रुपये सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus 11 5G का 8GB+128GB बेस वेरिएंट अब करीब 32,480 रुपये कीमत पर उपलब्ध है, जो कि एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के लिए बेहतरीन डील है। इस डिवाइस को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके साथ, अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर भी मिल सकता है, जिससे इफेक्टिव प्राइस और भी कम हो सकता है।

वहीं, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज के लिए देते हैं तो लगभग 30,800 रुपये तक की एक्सट्रा बचत भी की जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करेगी।

OnePlus 11 5G Features

OnePlus 11 5G एक फ्लैगशिप‑लेवल स्मार्टफोन है और 2026 में यह कीमत इसे और भी अट्रैक्टिव बनाती है। इस फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 3216×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ वीडियो, गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बहुत स्मूद रहता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

धांसू परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जो फ्लैगशिप‑ग्रेड परफॉर्मेंस देता है और हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग या प्रोफेशनल ऐप्स को बिना किसी दिक्कत के संभाल सकता है। इस प्रोसेसर के साथ फोन बेहतरीन CPU और GPU कैपेबिलिटी ऑफर करता है, जिससे यह आज के भी कई महंगे फोन्स से परफॉर्मेंस में टक्कर ले सकता है।

डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर यह फोन 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा‑वाइड और 32MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है, जिससे आपको शानदार फोटो और वीडियो क्वॉलिटी मिलती है। OnePlus 11 5G का फ्रंट कैमरा 16MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है।

डिजाइन के मामले में भी यह फोन प्रीमियम है। इसका वजन लगभग 205 ग्राम है, और QHD+ डिस्प्ले से लेकर प्रीमियम कैमरा सेटअप तक इसे दमदार विकल्प बनाते हैं।

 

Advertisement




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Advertisement

Comments

0