Cheapest Bikes Under 60000: भारत में बजट सेगमेंट वाली बाइक की बात हो तो एक नाम सबसे पहले आता है, वो है Hero Splendor. भारतीय बाइक मार्केट में Hero Splendor काफी लंबे समय से भरोसे और माइलेज की पहचान बनी हुई है, लेकिन अब इस सेगमेंट में मुकाबला पहले से ज्यादा कड़ा हो गया है. मार्केट में इसे कड़ी टक्कर देने वाले कई विकल्प आ गए हैं, जो कम कीमत में शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ आते हैं.
अगर आप भी नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और स्प्लेंडर का बजट नहीं बन पा रहा है तो परेशान होने की कोई बात नही है. मार्केट में इसके अलावा बेहतर फीचर्स और कम कीमत वाली बाइक मौजूद हैं. तो आइए आज हम उन 3 बेहतरीन बाइक्स के बारे में जानते हैं जिनकी कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू होती है और जो परफॉर्मेंस के मामले में सीधे तौर पर स्प्लेंडर को टक्कर देती हैं.
Hero Splendor की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी और आज भी यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है. बात करें इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत की तो यह ₹74,764 से शुरू होती है, जो इसके Xtec वेरिएंट के लिए ₹77,382 तक जाती है. इस बाइक में आपको 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 7.91 bhp पावर और 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इसका माइलेज करीब 62 kmpl है, जो इसे फ्यूल एफिशियंट बनाता है. इस बाइक की ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर है
स्प्लेंडर बाइक की कंपटीटर की बात होती है तो TVS Radeon का नाम जरूर आता है. TVS ने इसमें स्टाइल और कम्फर्ट पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में अलग नजर आती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹55,400 रखी गई है, जो कम बजट में बाइक खरीदने वाले लोगों के लिए फिट बैठती है. इस बाइक में 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो करीब 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
माइलेज के मामले में भी यह बाइक काफी मजबूत दावेदारी पेश करती है और लगभग 63 kmpl तक का प्रदर्शन देने का दावा करती है. फीचर्स की बात की जाए तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एवरेज फ्यूल कंजंप्शन, डिस्टेंस टू एम्प्टी, रीयल-टाइम माइलेज और सर्विस रिमाइंडर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके साथ ही SBT ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षा को और बेहतर बनाता है, जो इसे हर दिन इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है.