Home » बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
News

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

बिहार पुलिस में दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) के कुल 1799 खाली पदों को भरने के लिए चलाए जा रहे भर्ती अभियान के पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की एक सूची जारी की है। उम्मीदवार उस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

35 हजार कैंडिडेट मेंन्स के लिए शॉर्टलिस्ट
यह परीक्षा कुल 1799 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 10,36,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 7,26,231 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। उपस्थित उम्मीदवारों में से कुल 35,857 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। वहीं 29272 उम्मीदवारों को परीक्षा में कदाचार और अन्य कारणों की वजह से अयोग्य करार कर दिया गया है।

Bihar Board 12th Result 2026: Live Updates
मेन्स का शेड्यूल जल्द होगा जारी
मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोग अलग से एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग ने अभी मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी नहीं किया है। मेन्स एग्जाम के शेड्यूल और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही BPSSC वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेन्स एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट होगा जो चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण होगा।

BPSC Police sub inspector result

कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

वेबसाट के होमपेज पर ही नोटिस वाले सेक्शन में 16/03/2026 तारीख का पहला ही नोटिस रिजल्ट से जुड़ा होगा। उस पर क्लिक करें।

उस पर क्लिक करने के साथ ही एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।

इस फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें

भविष्य के संदर्भ के लिए इस फाइल को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

Advertisement




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Advertisement

Comments

0