Home » सिर्फ 45 लोगों के लिए सुजुकी ने उतारी मोटरसाइकिल, देखें खासियत
News

सिर्फ 45 लोगों के लिए सुजुकी ने उतारी मोटरसाइकिल, देखें खासियत

Suzuki Katana: सिर्फ 45 लोगों के लिए सुजुकी ने लॉन्च की है ये मोटरसाइकिल। धुआंधार स्पीड और कम कीमत में युवाओं की पसंदीदा बाइक। सुज़ुकी मोटरसाइकिल ने जर्मन मार्केट के लिए एक खास कटाना लिमिटेड एडिशन (Katana Limited Edition) पेश किया है। इसे बाद में कटाना LE के नाम से जाना जाएगा। यह वर्जन सिर्फ 45 यूनिट तक लिमिटेड रहेगा। सुज़ुकी ने पूरे कटाना पैकेज को और बेहतर बनाने के लिए कुछ शानदार फीचर्स को जोड़ा है। साथ ही, इसमें मैकेनिकल और विज़ुअल दोनों तरह से कई चेंजेस भी किए हैं। ऐसे में जो भी ग्राहक इस मोटरसाइकिल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें इसकी डिटेल के बारे में जान लेना चाहिए।

सुज़ुकी कटाना LE की डिटेल्स

लुक के मामले में कटाना LE का सिल्हूट स्टैंडर्ड बाइक जैसा ही है, लेकिन यह थोड़े अलग पेंट शेड में आती है। इसमें सिल्वर बॉडीवर्क और चमकीले ब्रॉन्ज व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों एलिमेंट से ये काफी अट्रेक्टिव भी नजर आती है। स्टैंडर्ड बाइक के मुकाबले, यहां टेल सेक्शन को ब्लैक फिनिश किया गया है, जहां यह बॉडी-कलर का होता है। LE के साथ आपको अपनी खास बाइक का नंबर बताने वाला एक स्टिकर, फ़्रेम स्लाइडर्स, एक कार्बन-लुक टैंक पैड, कटाना लोगो वाला एक गैराज मैट और एक किताब भी मिलती है, जिसमें मॉडल के बनने से लेकर आज की बाइक तक का जिक्र है।

कटाना LE में एकमात्र मैकेनिकल बदलाव स्लिप-ऑन, रोड-लीगल अक्रापोविक एग्जॉस्ट मफलर के रूप में आया है। हालांकि, सुजुकी का दावा है कि इस हिस्से से कुछ बेहतर आवाज आती है, लेकिन परफॉर्मेंस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। K5 से लिया गया 999cc, लिक्विड-कूल्ड, फोर-सिलेंडर मोटर LE में भी वही 152hp का पावर और 106Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। LE के चेसिस कंपोनेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज भी स्टैंडर्ड कटाना जैसे ही हैं।

कटाना LE की एक्स-शोरूम कीमत 15,045 यूरो (लगभग 16.11 लाख रुपए) है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से काफी ज्यादा है, जिसकी रिटेल कीमत 14,400 यूरो (लगभग 15.41 लाख रुपए) है। जर्मन मार्केट में सिर्फ 45 यूनिट्स मिलने के कारण, कटाना LE का मिलना पक्का बहुत मुश्किल होगा। वहीं, अपनी पॉपुलैरिटी के चलते इसकी लिमिटेड यूनिट फटाफट खत्म हो सकती हैं।

Advertisement




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Advertisement

Comments

0