GATE 2026 Result यहां से करें डाउनलोड

GATE Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी ने पहले ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया था। 7 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए वह 19 मार्च को रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। हालांकि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 28 मार्च से शुरू होगी जो 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
गेट 2026 का परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी एनरोलमेंट ID और पासवर्ड से वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। रिजल्ट में उम्मीदवारों को उनका क्वालीफाइंग स्टेटम मिल जाएगा। स्कोर की पूरी जानकारी स्कोरकार्ड में उपलब्ध होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उन्हें आगे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आईआईटी में एडमिशन के लिए COAP और एनआईटी में एडमिशन के लिए CCMT के माध्यम से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IISc में एम.टेक (M.Tech) और पीएचडी (Ph.D) कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा।

देश के टॉप 20 आईआईटी संस्थान
एडमिशन प्रोसेस में जाने से पहले उम्मीदवारों को देश के टॉप आईआईटी संस्थानों के बारे में जान लेना चाहिए। यहां हम आपको NIRF रैंकिंग 2025 के आधार पर देश के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची के बारे में बता रहे हैं।

 

Leave a Comment