महिंद्रा अपनी प्रीमियम 7-सीटर XUV700 पर इस महीने यानी मार्च में मैक्सिमम 2 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। कंपनी इस SUV के 3 ट्रिम पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि, जनवरी की तुलना में इसके डिस्काउंट को 30,000 रुपए तक घटा दिया है। XUV700 के AX5 / AX5 सेलेक्ट वैरिएंट पर 1,70,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सेसरीज डिस्काउंट मिल रहा है। ये फायदा कार के मॉडल ईयर 2025 पर मिलेगा। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 13,65,800 रुपए से 23,71,000 रुपए तक है।
बता दें कि कंपनी इस SUV के सभी 5-सीटर वैरिएंट बंद कर चुकी है। अब इस सिर्फ 7-सीटर वैरिएंट में ही खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस कार पर 4 महीने से लेकर 12 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट AX7 और AX7L वैरिएंट पर चल रहा है। चलिए एक बार इस कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डाल लेते हैं।
महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।
XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।
अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।