Gold Silver Price Today: ईरान और इजराइल युद्ध के बीच सोने चांदी का मार्केट काफी नीचे आ गया। क्रूड की कीमतों में वृद्धि होने पर निवेशकों ने चांदी सोने से दूरी बना ली। चांदी की कीमतें फिर से 4 लाख तक पहुँच सकती है। दोनों देशों में युद्ध विराम की घोषणा के साथ ही चांदी की कीमतों ने चौंका दिया। देश में कुछ वक्त में सोने और चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने की दर आज 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि 1983 के बाद से यह अपने सबसे खराब सप्ताह में लगभग 11% की गिरावट दर्ज कर चुकी है। वहीं, सोमवार को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस हो गईं।
23 मार्च 2026 की सुबह MCX गोल्ड अप्रैल वायदा में 4% की गिरावट हुई और यह 138700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मई अनुबंध में 7% की गिरावट हुई और यह 220197 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट
गुडरिटर्न्स की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का रेट 595 रुपये की गिरावट के साथ 14002 रुपये है। वही, एक किलो चांदी का भाव 15000 रुपये की तेजी के साथ 230000 रुपये है।