HMD अपनी स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले, एचएमडी ने Flipkart पर अपकमिंग फोन की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है। अब, कंपनी ने अपकमिंग फोन के नाम का भी खुलासा कर दिया है। साथ में यह भी बताया कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
HMD Vibe 2 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म
माइक्रोसाइट पर कंपनी ने बताया कि अपकमिंग फोन का नाम HMD Vibe 2 5G है। इसे भारतीय बाजार में अलगे महीने मई में Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस के फ्रंट साइड की झलक भी दिखाई है, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट और थोड़े गोल किनारे दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद है कि एचएमडी जल्द ही अपनी फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिए इस आने वाले फोन के अन्य खास स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू कर देगी।
यह डिवाइस HMD Vibe 5G स्मार्टफोन के सक्सेसर के तौर पर आएगा, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। चूंकि HMD Vibe 5G एक बजट-फ्रेंडली फोन (8,999 रुपये में) के तौर पर आया था, इसलिए HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन से भी ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। चलिए, HMD Vibe 5G के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।
HMD Vibe 5G Features
HMD Vibe 5G में 6.67-इंच का एचडी प्लस पंच-होल आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सेल है। यह यूनिसॉक T760 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 4GB तक का वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
HMD Vibe 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल AI मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा शामिल है, साथ ही इसमें LED फ्लैश और रियर नोटिफिकेशन लाइट भी दी गई है। सामने की तरफ, इसमें 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। ऑडियो के लिए, इसमें डुअल स्पीकर और एक सिंगल माइक्रोफोन दिया गया है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। बैटरी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि यह 5G पर 30 घंटे तक और 4G पर 28 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन शामिल हैं।
Android 15 पर चलने वाला HMD Vibe 5G एक साफ और ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस देता है। एचएमडी दो साल तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, हालांकि इस डिवाइस को कोई ओएस अपग्रेड नहीं मिलेगा और यह Android 15 पर ही रहेगा। सिक्योरिटी फीचर्स में साइड में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक शामिल हैं, साथ ही इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी जैसे स्टैंडर्ड सेंसर भी दिए गए हैं।
यह 5G और 4G कनेक्टिविटी के साथ डुअल नैनो सिम स्लॉट को सपोर्ट करता है। साइज की बात करें तो, HMD Vibe 5G की ऊंचाई 165 एमएम, चौड़ाई 75.8 एमएम और मोटाई 8.65 एमएम है, और इसका वजन 190 ग्राम है।