Royal Enfield बादशाहत ख़त्म कर देगी Yezdi सुपर स्पोर्ट्स, काफी कम कीमत

Royal Enfield बादशाहत ख़त्म कर देगी Yezdi सुपर स्पोर्ट्स, काफी कम कीमत। क्लासिक लेजेंड ने अपने येज्दी मोटरसाइकिल्स में नए प्लेयर को शामिल किया है. कंपनी ने येज्दी स्क्रैम्बलर को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस बाइक को रग्ड ऑफरिंग के साथ पेश किया है. स्क्रैम्बलर 350 में कंपनी ने नया इंजन किया है. नई बाइक को कंपनी ने सिटी और विकेंड ऑफ रोडिंग दोनों के लिए डिजाइन किया है.

इस बाइक में येज्दी ने वजन कम करने, परफॉर्मेंस को बेहतर करने और राइडेबिलिटी को बेहतर करने पर फोकस किया है. साथ ही ब्रांड ने कंपनी की सिग्नेचर स्क्रैम्बलर साइलिंग को भी बरकरार रखा है.

कितनी है कीमत और कैसी है परफॉर्मेंस?

येज्दी स्क्रैम्बलर 350 को कंपनी ने 1,99,950 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 334 सीसी का इंजन दिया गया है. ये इंजन 8100 आरपीएम पर 30 पीएस की पावर और 6750 आरपीएम पर 30 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है.

कंपनी ने इस बाइक में 30-30-30 का फॉर्मूला अपनाया है. यानी ये बाइक 30 पीएस की पावर, 30 एनएम का टॉर्क और 30 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. इस इंजन को मजबूत परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है. यानी इसे शहरों की सड़कों के साथ ही ऑफरोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

डिजाइन और फीचर्स

बाइक का वजन लगभग 174 किलोग्राम है. यानी ये अपनी कैटेगरी की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है. इसमें 813 एमएम की सीट हाइट मिलती है. इसकी वजह से बाइक कई सारे राइडर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है. फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं.

डिजाइन की बात करें, तो बाइक पूरी तरह से ट्रेडिशनल स्क्रैम्बलर लुक में नजर आती है. इसमें उठा हुआ फ्रंट बेक, कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन, ओवल साइड पैनल और सिंगल पीस सीट मिलती है. बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कल्स्टर, एलईडी हेडलाइट और सिग्नेचर एलईडी टेल लैम्प मिलता है.

येज्दी स्क्रैम्बलर 350 चार कलर ऑप्शन- लेगेसी ब्लैक, ओजी यलो, रोग रेड और रैली ब्लू में आती है. सभी कलर ऑप्शन को अलग-अलग ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसकी वजह से इनका विजुअल अपीयरेंस काफी अलग नजर आता है. इन बाइक के जरिए कंपनी रोजाना सफर करने वाले और ऑफ रोड एडवेंचर चाहने वाले यूजर्स को टार्गेट कर रही है.

Leave a Comment