4000 रुपये कम में मिल रहा vivo V70 5G स्मार्टफोन

वीवो ने पिछले सप्ताह अपने मोबाइल्स पर प्राइस हाइक की अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को चौंका दिया था। कंपनी की लेटेस्ट वी70 सीरीज की कीमत में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसने कई यूजर्स को झटका दिया है। यूं तो फोन का रेट आधि​कारिक तौर पर बढ़ चुका है लेकिन, अपने फैंस को राहत देते हुए कंपनी vivo V70 5G फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ले आई है। ​डील के तहत यह vivo फोन छूट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है।

वीवो वी70 5जी फोन कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के ​साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। खबर लिखे जाते वक्त हमने चेक किया है कि यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट vivo India, Flipkart, Amazon, Croma, Vijeysales और Reliance Digital पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। इन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर vivo V70 5G फोन 4,000 रुपये सस्ता पाया जा सकता है। कंपनी यह डिस्काउंट फोन की किश्त बनावने पर दे रही है और यह No Cost EMI होगी।

सबसे पहले वीवो डॉट इन की बात करें तो यहां Kotak, HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले यूजर्स को डिस्काउंट पाने से लिए HDFC और Axis बैंक का इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह अमेजन से वीवो फोन परचेज करने वक्त Axis, ICICI या Kotak Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 4 हजार रुपये का फायदा होगा।

अगर आप क्रोमा से फोन खरीदते हैं तो IDFC, YES, SBI और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 4,000 रुपये का डिस्काउंट देगी। ​विजय सेल्स पर Kotak, IDFC, SBI, YES Bank और AU Smal Finance Bank से ईएमआई बनावने पर 4 हजार का बेनिफिट होगा। वहीं रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर Kotak, SBI, IDFC और AU Smal बैंक में है खाता, तो जरूर पढ़ें ये खबर

गौरतलब है कि यह डील लिमिटेड समय के लिए ही लाई गई है जिसे कंपनी द्वारा कभी भी हटाया जा सकता है। ऊपर बताए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने के लिए या शॉपिंग साइट्स पर मिल रही डील की डिटेेल्स जानने के लिए क्लिक करें – वीवो डॉट इन / फ्लिपकार्ट / अमेजन / क्रोमा / ​विजय सेल्स / रिलायंस डिजिटल

Vivo V70 5G को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 1437195 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। डिवाइस में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।

वीवो वी70 5जी फोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले दी गई है। यह flat AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

 

Leave a Comment