iQOO Z11 Launched: सबसे धाकड़ फ़ोन की बैटरी में लॉन्च हुआ मोबाइल। आईक्यू ने चीन में अपनी Z-Series का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। iQOO Z11 फोन में 6.83 इंच डिस्प्ले, 9020mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP डुअल रियर कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आईक्यू ज़ेड11 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। जानें इस नए आईक्यू स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में।
iQOO Z11 5G Phone Price
आईक्यू ज़ेड11 के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 युआन (करीब 31,200 रुपये) है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 2,499 युआन (करीब 34,000 रुपये) है। जबकि 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 2,799 युआन (करीब 38,100 रुपये), 2999 युआन (करीब 40,800 रुपये) और 3,399 युआन (करीब 46,300 रुपये) है।
iQOO Z11 5G Phone Features
आईक्यू ज़ेड 11 स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 2800×1260 पिक्सल रेजॉलूशन, 165 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट ऑफर करती है। फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट है। डिवाइस में 16GB तक रैम व 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प मिलता है।
आईक्यू का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। आईक्यू के इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 9020mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO Z11 में सिक्यॉरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
iQOO Z11 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर है। डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए डिवाइस में 7K Ice Dome VC Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए आईक्यू के इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। प्लास्टिक फ्रेम के साथ आने वाले इस हैंडसेट में IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। डिवाइस का डाइमेंशन 163.72×76.17×8.25mm और वज़न 216.5 ग्राम है।