Redmi 15A launched: इंडिया में भी चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ने झंडे गाड़ दिए हैं। रेडमी ने अपने एक से बढ़कर एक फ़ोन लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) को अपना सस्ता नया फोन भारत में लॉन्च कर दिया। Redmi 15A कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट है और 6300mAh बड़ी बैटरी के साथ आता है। रेडमी के इस किफायती फोन में ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट, 32MP प्राइमरी रियर कैमरा, 6.9 इंच बड़ी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो रेडमी का यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Redmi 15A 5g Price
रेडमी 15ए के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियटं की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत क्रमशः 16,499 रुपये और 14,499 रुपये है। फोन को ऐस ब्लैक, ऑसम ब्लू और अमेज़ पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Redmi 15A 5G Specifications
रेडमी 15ए स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 16 बेस्ड HyoerOS 3.0 के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में चार ऐंड्रॉयड व 6 सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का दावा है।
रेडमी 15ए में 6.9 इंच एचडी+ डिस्प्ले है जो 60 हर्ट्ज़, 90 हर्ट्ज़ और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Google Gemini, Circle to Search जैसे AI फीचर्स मिलते हैं।
रेडमी के इस फोन में ऑक्टा-कोर T8300 5G SoC प्रोसेसर है जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Mali-G57 GPU, 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। रैम को वर्चुअल रैम सपोर्ट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 15A 5G Features
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 15ए स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 32 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Redmi 15A को पावर देने के लिए 6300mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 171.56×79.47×8.15mm और वज़न 210 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 15ए स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर्स भी है। स्मार्टफोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिट स्कैनर है।