खरीद लाएं 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च हुआ Xiaomi 17 Ultra काफी कम कीमत में

Xiaomi 17 Ultra: शाओमी 17 सीरीज 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च हुए थी जिसके तहत Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन आए ​थे। आज 18 मार्च से ये दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। फर्स्ट सेल में ही कंपनी शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा पर भारी डिस्काउंट और आर्कषक ऑफर्स लेकर आई है। नए मोबाइल पर पैसों का फायदा भी होगा और कई फ्री गिफ्ट भी मिलेंगे। फोन सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17 की बात पहले करें तो यह मोबाइल 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। 256जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट 89,999 रुपये और 512जीबी का लॉन्च प्राइस 99,999 रुपये है। लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए कंपनी 256GB के रेट पर ही 512GB वेरिएंट दे रही है। यानी देखा जाए जो 512जीबी मेमोरी वाले फोन पर 10,000 रुपये का डिस्कांउट दिया जा रहा है। शाओमी 17 को Black, Ice Blue और Venture Green कलर में पाया जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra price

Xiaomi 17 Ultra का प्राइस 1,39,999 रुपये है। कंपनी ने इसे 16GB RAM + 512GB storage पर लॉन्च किया है। आज से इस मोबाइल की सेल शुरू हो रही है और ब्रांड द्वारा सीधे 10,000 रुपये की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद शाओमी 17 अल्ट्रा का इफेक्टिव प्राइस 1,29,999 रुपये पड़ेगा। यह मोबाइल Black और White कलर में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra features

शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3 महीने का Youtube Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी Spotify Premium का 4 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री देगी। शाओमी फोन चलाने वाले लोगों को स्कीम में 3 महीने का Google AI Pro ट्रायल प्रोग्राम भी प्राप्त होगा। दोनों फोंस पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत SBI और HDFC कार्ड्स पर पाया जा सकता है। नए शाओमी स्मार्टफोंन को कंपनी वेबसाइट और अमेजन से परचेज किया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 17 5G फोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ HyperOS 3.0 मौजूद है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 3D IceLoop system लगाया गया है। इस फोन में 6.3-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल लाइट एंड शैडो हंटर 950 वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ये वाला शाओमी स्मार्टफोन 6300mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

शाओमी 17 अल्ट्रा भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करता है। वहीं बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए इसमें भी 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए मोबाइल Adreno 840 जीपीयू सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 50W wireless चार्जिंग के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

Xiaomi 17 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है ​जिसमें 1-इंच 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल periscope + telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगा है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह मोबाइल 6.9-इंच की 1.5K M10 OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी दिया गया है।

Leave a Comment